साइबर ठगों से सीएसपी संचालकों की मिलीभगत पर पुलिस की नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 4:56 AM
विज्ञापन
एसपी ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक जिन बैंकों की सुरक्षा का अनुपालन नहीं हुआ, मीटिंग के लिए बुलाये जायेंगे डीजीएम व एजीएम देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंकों में सुरक्षा की समीक्षा की. बैठक के बाद एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में मारगोमुंडा […]
विज्ञापन
एसपी ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक
जिन बैंकों की सुरक्षा का अनुपालन नहीं हुआ, मीटिंग के लिए बुलाये जायेंगे डीजीएम व एजीएम
देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंकों में सुरक्षा की समीक्षा की. बैठक के बाद एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में मारगोमुंडा व नगर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालकों की मिलीभगत से अवैध निकासी का मामला पुलिस के सामने आया. इससे स्पष्ट हो रहा है कि सीएसपी संचालक साइबर अपराधियों के साथ मिलकर गरीबों के एकाउंट में ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. वहीं अवैध निकासी में भी उनलोगों की संलिप्तता सुनने को मिल रही है. ऐसे में सभी थाना को निर्देश दिया गया कि अब सीएसपी संचालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाये. सीएसपी संचालक की शिकायत मिले, तो साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाये.
कई बैंकों ने बढ़ायी सुरक्षा दुरुस्त किये सीसीटीवी: एसपी ने बताया कि पिछली बैठक में जिन बैंक शाखाओं में सुरक्षा संबंधी कमियां पायी गयी थी, उसकी समीक्षा करने पर पता चला कि कई बैंकों में सीसीटीवी दुरुस्त किये गये हैं. वहीं गार्ड भी रखने लगे हैं. पिछली बैठक में ही बैंक कर्मियों व एलडीएम ने एक-डेढ़ महीने का समय लिया था. तय अवधि में सुरक्षा दुरुस्त कर लिये गये हैं. जिन बैंक शाखाओं में सुरक्षा संबंधी अपडेट नहीं किया, अब रांची से उनके एजीएम व डीजीएम को बुलाकर बैठक की जायेगी. उन बैंकाें में भी बहुत जल्द सुरक्षा उपकरण दुरुस्त कराये जायेंगे. बैठक में एलडीएम आरएसके सिन्हा, साइबर डीएसपी अजय कुमार सिन्हा, सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण, नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार व सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










