ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 7:31 AM
देवीपुर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर के धक्के से अभिमन्यु चौहान (20) की मौत हो गयी. मृतक अपने संबंधी के यहां जसीयाडीह गांव में पर्व में आया हुआ था. वह अपने परिजनों के साथ देवीपुर बाजार में कपड़े की खरीदारी कर वापस ऑटो से जसीयाडीह जा रहा था. परिजनों के अनुसार मृतक किनारे बैठा […]
देवीपुर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर के धक्के से अभिमन्यु चौहान (20) की मौत हो गयी. मृतक अपने संबंधी के यहां जसीयाडीह गांव में पर्व में आया हुआ था. वह अपने परिजनों के साथ देवीपुर बाजार में कपड़े की खरीदारी कर वापस ऑटो से जसीयाडीह जा रहा था. परिजनों के अनुसार मृतक किनारे बैठा हुआ था.
विपरीत दिशा से आ रहे ठरैक्टर से चोट लगने के कारण वह घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बता दें कि रविवार की रात भी इसी सड़क पर बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. इनमें से एक की मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा जख्मी हो गया था. इस सड़क पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










