आयुध फैक्टरी की जमीन के िलए अधिग्रहण की शुरू होगी प्रक्रिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2018 5:41 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर अंचल स्थित नवाबी, बाराकोला व तिलौना गांव में आयुध फैक्टरी के लिए चिह्नित जमीन अब भू-अर्जन विभाग द्वारा रक्षा मंत्रालय को हेंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू होगी. पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय व डीआरडीओ के अधिकारी समेत जिला प्रशासन की टीम ने नवाबी, बाराकोला व तिलौना गांव में जमीन का जायजा लिया था. […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर अंचल स्थित नवाबी, बाराकोला व तिलौना गांव में आयुध फैक्टरी के लिए चिह्नित जमीन अब भू-अर्जन विभाग द्वारा रक्षा मंत्रालय को हेंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू होगी. पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय व डीआरडीओ के अधिकारी समेत जिला प्रशासन की टीम ने नवाबी, बाराकोला व तिलौना गांव में जमीन का जायजा लिया था. टीम ने तीनों गांव में मिलाकर कुल 312 एकड़ जमीन का चयन किया था, इसमें 117 एकड़ सरकारी व शेष 195 एकड़ जमीन निजी जमीन है.

राजस्व विभाग ने उक्त समय नक्शा बनाकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को सौंप दिया था. अब रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने पूरा अध्ययन कर भू-अर्जन विभाग को निजी जमीन के अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की है. अब 195 एकड़ निजी जमीन अधिग्रहण के लिए भू-अर्जन विभाग रैयतों को नोटिस करेगी. इसमें एक भी मकान नहीं टूटने की संभावना जतायी गयी है. बताया जाता है कि आयुध फैक्टरी के लिए रक्षा मंत्रालय ने नवाबी गांव को पूरी तरह से उपयुक्त पाया है. इस जगह से त्रिकुट पहाड़ स्थित डीआरडीओ काफी नजदीक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola