दिनदहाड़े 81 हजार की लूट, हवाई फायरिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 7:00 AM

विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा एसबीआइ सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक से अपराधियों ने दिनदहाड़े 81 हजार रुपये व लैपटॉप लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की तथा सीएसपी संचालन मोहनपुर के चोफाल गांव निवासी मथुरानंद मंडल के सिर में पिस्टल की बट से मारकर घायल […]

विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा एसबीआइ सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक से अपराधियों ने दिनदहाड़े 81 हजार रुपये व लैपटॉप लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की तथा सीएसपी संचालन मोहनपुर के चोफाल गांव निवासी मथुरानंद मंडल के सिर में पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. घायल हालत में मथुरानंद को सदर अस्पताल लाकर इलाज कराया गया. उसके सिर में नौ टांके लगाये गये.

घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि 10:30 बजे घर से निकलकर एसबीआइ महेशमारा शाखा में आये. वहां 37 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद टावर चौक के एटीएम से भी 37 हजार रुपये निकाला. उसके पास पहले से भी करीब सात हजार रुपये थे. सभी रुपये लैपटॉप के बैग में भरकर रखे थे. इसके बाद अपने सीएसपी काउंटर पर बीचगढ़ा के लिए चला. रास्ते में रिखिया थाना क्षेत्र के पथलगढ़ा के समीप सामने से आ रहे एक युवक ने अपनी बाइक बीच सड़क पर उल्टा दी.

उस जगह पर मथुरानंद ने अपनी बाइक में ब्रेक लगायी, तो लपककर उसने पकड़ लिया. सामने झाड़ी की तरफ से बाइक वाले के दो साथी पैदल निकले और हाथ में पिस्तौल लहराते हुए हवाई फायरिंग की. इसके बाद उनलोगों ने बैग छीनना शुरू किया. बचाव में मथुरानंद लैपटॉप बैग नहीं छोड़ रहा था, तो पीछे से एक युवक ने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से दो-तीन बार मार दिया. इसे खून निकलने लगा और चक्कर जैसा महसूस होने पर मथुरानंद के हाथ से लैपटॉप व रुपये भरा बैग छूट गया.

घटना के बाद तीनों युवक बाइक पर बैठ कर नकटी गांव होकर मोहनपुर की तरफ भाग निकले. वह किसी तरह हेलमेट पहना व बाइक चलाते हुए जख्मी हालत में मथुरानंद रिखिया थाना गया और मामले की शिकायत दी. इसके बाद रिखिया थाना की पुलिस छानबीन के लिए घटनास्थल निकली. मथुरानंद के अनुसार तीनों युवकों की उम्र करीब 25 वर्ष रही होगी. दाे सांवला व नाटा कद का था, जबकि एक युवक दुबला-पतला व लंबा कद का था. समाचार लिखे जाने तक रिखिया थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

लूटकांड में शामिल अपराधियों की पहचान हो गयी है. घटना में टिकलू यादव समेत उसके साथियों की संलिप्तता सामने आयी है. उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करायी जा रही है.
– नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी, देवघर
दो दिन पूर्व फेरी वाले से
हुई थी छिनतई
दो दिन पूर्व उसी रास्ते में एक फेरीवाले से भी छिनतई हुई थी. हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत रिखिया थाना में दर्ज नहीं करायी गयी है. करीब तीन माह पूर्व एक फाइनांस कर्मी राजन केसरी से रिखिया-रढ़िया रोड में छिनतई हुई थी. घटना में राजन को भी पिस्तौल की बट से मारकर घायल किया गया था. उस वक्त रिखिया थाना नहीं बना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola