नेटवर्किंग कंपनी के एजेंट से लूट की प्राथमिकी दर्ज
देवघर: मोहनपुर थानांतर्गत रिखिया के आगे सोनवा स्कूल के समीप सोमवार की रात एक नेटवर्किंग कंपनी के एजेंट हिरना गांव निवासी राजन कुमार केसरी के साथ हुई लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में पल्सर व ग्लैमर बाइक सवार चार अज्ञात को आरोपित बनाया गया. आरोपितों पर पिस्तौल के बट से […]
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मोहनपुर थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. बता दें कि हर दिन की तरह राजन अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी सोनवा स्कूल के पास पूर्व से घात लगाये बैठे उक्त दोनों बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक कर घटना को अंजाम दिया. इसी बीच दूर से एक ट्रैक्टर की रोशनी दिखाई पड़ी तो उसे छोड़कर वे लोग भाग गये.
तब वह किसी तरह बाइक चलाकर लहू लुहान हालत में घर पहुंचा आैर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










