समाहरणालय में चला स्वच्छता अभियान, डीसी ने साफ की झाड़ियां दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

देवघर: स्वच्छता पखवारा के तहत रविवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अवसर डीसी सहित समाहरणालय के पदाधिकारी व कर्मियों ने साफ-सफाई की. पहले सभी ने पीछे लगी झाड़ियों तथा गंदगी के अंबार को हटाया. इसके बाद पूरा परिसर साफ किया. इस दौरान मीडियाकर्मियों से […]

विज्ञापन
देवघर: स्वच्छता पखवारा के तहत रविवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अवसर डीसी सहित समाहरणालय के पदाधिकारी व कर्मियों ने साफ-सफाई की.

पहले सभी ने पीछे लगी झाड़ियों तथा गंदगी के अंबार को हटाया. इसके बाद पूरा परिसर साफ किया. इस दौरान मीडियाकर्मियों से डीसी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है खुद साफ रहने और दूसरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. लोग अपने घरों, कार्यालय, अपने आसपास व शहर के प्रमुख स्थलों को साफ रखें. यत्र-तत्र, कूड़ा-कचरा नहीं फेंकें और न ही पान-पुड़िया खाकर कहीं भी थूकें. कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए हमेशा कूड़ेदान का ही प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सम्मान का जो पुरस्कार मिलता है.

उसमें अच्छे अंक हासिल कर 50 स्वच्छ शहरों में अपने शहर का नाम अंकित कर भोलेनाथ की इस नगरी का सम्मान बढ़ाने में सभी लोग मदद करें. सफाई अभियान में डीसी के अलावा डीटीओ प्रेमलता मुर्मू, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एबी राय, नजारत कर्मी समीर चौबे सहित कई अधिकारी व कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola