बीएड नामांकन गड़बड़ी के आरोपितों पर वारंट
देवघर : एएस कॉलेज में बीएड नामांकन गड़बड़ी मामले में आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत कर दिया गया है. वारंट को कोर्ट से रिसीव कर कांड के आइओ ने ले आया है. इसके तहत प्राथमिक आरोपितों में कॉलेज के पूर्व प्रधान लिपिक अमरेंद्र सिंह, उनकी पुत्री रीना कुमारी सहित अप्राथमिक आरोपित व्याख्याता शंभू […]
देवघर : एएस कॉलेज में बीएड नामांकन गड़बड़ी मामले में आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत कर दिया गया है. वारंट को कोर्ट से रिसीव कर कांड के आइओ ने ले आया है. इसके तहत प्राथमिक आरोपितों में कॉलेज के पूर्व प्रधान लिपिक अमरेंद्र सिंह, उनकी पुत्री रीना कुमारी सहित अप्राथमिक आरोपित व्याख्याता शंभू प्रसाद, सहायक रेणु सिन्हा व आदेशपाल मिथिलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. बावजूद अगर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आइओ उनलोगों के विरुद्ध विधिसम्मत इश्तेहार व कुर्की का वारंट निर्गत कराने के लिये कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










