मधुपुर के पतरो नदी घाट व जसीडीह के विशनपुर छापेमारी, बालू लदा छह ट्रैक्टर जब्त
मधुपुर: थाना क्षेत्र के साप्तर स्थित पतरो नदी घाट पर पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया. किसी भी ट्रैक्टर चालक के पास बालू का चालान नहीं था. छापेमारी एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी. कई चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. जिसमें वाहन संख्या […]
कई चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. जिसमें वाहन संख्या जेएच 15एन/6016, जेएच 15के/4469 व दो बिना नंबर के ट्रैक्टर पकड़े. सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया गया है. इसके साथ तीन चालकों को भी हिरासत में लिया गया है.
जबकि एक चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला था. घटना को लेकर मधुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने पतरो घाट पर भी छापेमारी की थी. लेकिन वहां कोई वाहन नहीं मिला. बताते चलें कि बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन व खनन विभाग ने सभी वैध घाटों से भी बालू उठाव पर रोक लगा रखी है. किसी भी पट्टाधारी को नया चालान निर्गत नहीं किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने जहां से ट्रैक्टर को पकड़ा है. उक्त घाट की नीलामी खनन विभाग द्वारा नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










