1600 मीटर दौड़ में छोटू यादव और सुमन कुमारी ने मारी बाजी, टॉप-10 खिलाड़ियों को भी मिला मेडल
फोटो - प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेडल जीते.
चतरा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय खेल अभियान के दूसरे दिन शनिवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई. बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. बालक वर्ग में छोटू यादव और बालिका वर्ग में सुमन कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया.
आपके शहर में
छोटू यादव रहे बालक वर्ग में प्रथम
1600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में छोटू यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया. जितेंद्र यादव दूसरे और सुभाष भोगता तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, बालिका वर्ग में सुमन कुमारी प्रथम, सृष्टि कुमारी द्वितीय और चंदा कुमारी तृतीय रहीं.
विजेता बालक-बालिकाओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा दोनों वर्गों में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी मेडल प्रदान किए गए.
खेल के प्रति युवाओं को किया जा रहा प्रोत्साहित
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.
पहले दिन फुटबॉल, अंतिम दिन साइकिल रेस
तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. वहीं, अभियान के अंतिम दिन रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धीमी साइकिल रेस और वरिष्ठ नागरिकों के लिए म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया जाएगा.
यह खेल अभियान खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के अंतर्गत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है.
मौके पर एएसआई मो सलीम के अलावा प्रकाश कुमार, मिथलेश कुमार, योगी स्टार, अभिषेक सिंह, सद्दाम हुसैन समेत काफी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए