चतरा में रिश्ते शर्मसार, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया हमला

Updated:
विज्ञापन

चतरा में बड़े भाई पर टांगी से जानलेवा हमला करने के आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

विज्ञापन

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त विनोद भुईयां पकरिया गांव का रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसके खिलाफ भाई को टांगी से मार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि विनोद ने बड़े भाई सिकंदर भुईयां को टांगी से मार कर घायल कर दिया था.

इस संबंध में आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज किया गया. साथ ही टांगी से मारने वाले छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई शफीक अंसारी समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola