युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक की हुई पिटाई
युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक की हुई पिटाई
चतरा. शहर के मेन रोड स्थित खैनी गोला के समीप बुधवार की सुबह एक युवती से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी. उसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान शहर के दर्जी बिगहा मुहल्ला निवासी मो. नौशाद के पुत्र शोएब के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. बताया जाता है कि सुबह चश्मा दुकान में युवती चश्मा वापस करने पहुंची थी. इस दौरान युवक ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा. यह देख आसपास के दुकानदार व राहगीर मौके पर जुट गये और आरोपी युवक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद उसे गौरक्षणी ले गया. कुछ लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ थाना ले गयी. थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी जा रही है. अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए