ePaper

विकास, टैक्स और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर मांगे जा रहे वोटम

Updated at : 11 Feb 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
विकास, टैक्स और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर मांगे जा रहे वोटम

नगर परिषद चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे प्रत्याशी चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गयी है। प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है. कोई नगर के विकास का भरोसा दे रहा है, तो कोई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, मूलभूत सुविधाएं बहाल करने और होल्डिंग टैक्स कम करने के नाम पर वोट मांग रहा है. अहले सुबह से ही प्रत्याशी प्रचार में निकल जाते हैं और देर रात तक मोहल्लों व गलियों में घूमते रहते हैं. दूसरी ओर मतदाता फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं और लगभग सभी प्रत्याशियों को वोट देने का आश्वासन दे रहे हैं. मतदाताओं का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर नगर परिषद क्षेत्र का समुचित विकास करेगा. चौक-चौराहों, गली-मुहल्लों के साथ-साथ चाय-पान की दुकानों और होटलों में चुनावी चर्चा जोरों पर है. लोग प्रत्याशियों के गुण-दोष पर बहस करते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चयन पर मंथन कर रहे हैं. बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं 22 वार्डों के लिए 84 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. वार्ड संख्या 11 और 13 से वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने गये हैं. कुछ वार्डों में सीधा मुकाबला है, तो कहीं त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है. 23 फरवरी को मतदान होगा, जिसमें कुल 36,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरुष मतदाता 17,879 और महिला मतदाता 18,382 हैं. मतगणना 27 फरवरी को होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola