किसान आगे बढ़ेगा, तभी गांवों का विकास होगा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में रविवार को गुड़िया अर्पण जन कल्याण संस्था के द्वारा किसान सम्मान सह कृषि मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मयूरहंड. स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में रविवार को गुड़िया अर्पण जन कल्याण संस्था के द्वारा किसान सम्मान सह कृषि मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि इटखोरी जिप सदस्य सरिता देवी व आजसू केंद्रीय सदस्य सत्येंद्र प्रसाद भगत उपस्थित थे. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि किसान आगे बढ़ेंगे, तभी गांवों का विकास होगी. आजसू केंद्रीय सदस्य ने कहा कि किसान अन्यदाता हैं. इस दौरान किसानों के बीच धान काटने वाला हंसुआ का वितरण किया गया. प्रमंडलीय डायरेक्टर अजय कुमार प्रभात ने कहा कि संस्था के माध्यम से बाल विवाह व दहेज प्रथा को रोकना व जैविक खेती को बढ़ाना देने, सस्ते दर पर खाद्य बीज उपलब्ध कराना उद्देश्य है. मौके पर प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार दांगी, विधानसभा प्रत्याशी सदानंद भुईयां, पंदनी मुखिया अशोक भुइयां, कदगावां कला मुखिया अशोक भुईयां, पिंकी कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola