चतरा में दो दिवसीय इज्तिमा का दुआ के साथ समापन, 275 लोग 40 दिन व चार माह की जमात पर निकले

Updated:
विज्ञापन

इज्तिमा में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

चतरा के खानकाह मस्जिद में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक इज्तिमा का समापन दुआ के साथ हुआ। इसमें अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

चतरा: चतरा के खानकाह मस्जिद में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक इज्तिमा बुधवार की रात सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हुआ. इज्तिमा में जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न प्रखंडों और गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. आयोजन के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का इलाका लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इज्तिमा में मुख्य वक्ता के रूप में रांची से मौलाना फिरोज शामिल हुए. इसके अलावा हजरत हसनैन, मौलाना अबुदर्दा, मौलाना नईम समेत कई उलेमा मौजूद रहे. मौलानाओं ने कुरआन और हदीस की रोशनी में तकरीर करते हुए लोगों को नेक राह पर चलने की नसीहत दी.

अमन, भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश

मौलानाओं ने कहा कि इंसान की असली कामयाबी आखिरत में है. इसके लिए अल्लाह और उनके प्यारे नबी हजरत मुहम्मद (स.) के बताये रास्ते पर चलना जरूरी है. उन्होंने समाज में फैल रही बुराइयों से बचने, एक-दूसरे के अधिकारों को पूरा करने और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की.

तकरीरों के दौरान तालीम, अमन, शांति और आपसी भाईचारे पर विशेष जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए लोगों को अपने आचरण में सुधार लाने और इंसानियत के प्रति जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है.

सामूहिक दुआ में गूंजा आमीन

इज्तिमा के समापन पर मुल्क और कौम की बेहतरी, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और इंसानियत की तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गयी. दुआ के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच चारों ओर से ‘आमीन’ की आवाज गूंजती रही.

आयोजकों के अनुसार, इज्तिमा के दौरान 275 लोग 14 ग्रुप में 40 दिन और चार महीने के लिए जमात पर निकले. वहीं आठ जोड़ों का निकाह भी कराया गया. मौलानाओं ने कहा कि जमात पर निकलना ईमान को मजबूत करने और समाज में इस्लामी पैगाम पहुंचाने का माध्यम है.

लोगों की सेवा में जुटे रहे स्वयंसेवक

इज्तिमा में हमदर्द फाउंडेशन समेत अन्य लोगों की ओर से श्रद्धालुओं और शामिल लोगों के लिए सेवा कार्य किया गया. आयोजन को सफल बनाने में खानकाह सदर मो. हसन, हाफिज जाहिद, मौलाना हम्माद, मौलाना बुलंद अख्तर, मो. शमीम, मो. शोएब, मो. जुनैद, शिबू, सलमान, फैसल, रियाजुल, शाहनवाज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola