चतरा में 78 लाख की सड़क दो माह में ही टूटी, गुणवत्ता पर उठे सवाल; डीसी से जांच की मांग
चतरा के पकरिया गांव में 78 लाख की सड़क दो माह में ही टूटी। साथ ही जन वितरण प्रणाली में चना दाल नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शिकायत।
चतरा: सदर प्रखंड की डाढ़ा पंचायत के पकरिया गांव में डीएमएफटी मद से करीब 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं. सड़क निर्माण के महज दो माह बाद ही कई स्थानों पर टूट-फूट शुरू होने का आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राम आशीष कुमार ने उपायुक्त को आवेदन देकर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है.
आपके शहर में
राम आशीष कुमार ने आवेदन में कहा है कि करीब 78 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क कई जगहों पर खराब होने लगी है. सड़क के किनारे मिट्टी भराई का काम भी नहीं कराया गया है. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
चना दाल वितरण नहीं होने की भी शिकायत
जदयू जिलाध्यक्ष ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों से लाभुकों के बीच चना दाल का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत भी की है. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
आरोप है कि जून 2025 की चना दाल का उठाव जून 2026 में होने के बावजूद अब तक लाभुकों के बीच इसका वितरण नहीं किया गया है. उन्होंने संबंधित लाभुकों को जल्द चना दाल उपलब्ध कराने की मांग की है.
राम आशीष कुमार ने उपायुक्त से दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए