सावन पूर्णिमा पर मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सहस्त्र शिवलिंग के जलाभिषेक को पहुंचेंगे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

फोटो. मां भद्रकाली मंदिर में स्थित शिवलिंग | Prabhat Khabar Network

सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन

इटखोरी: सावन पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. पूर्णिमा और रक्षाबंधन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. श्रद्धालु मां भद्रकाली का दर्शन-पूजन करने के साथ सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ही सैकड़ों शिव भक्त मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु रात में मंदिर परिसर में ही विश्राम करेंगे और सुबह पूजा-अर्चना में शामिल होंगे. श्रद्धालुओं में सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

मेले को लेकर दुकानदारों ने की तैयारी

सावन पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में मेला भी लगेगा. इसे लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं. मिठाई, पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें तैयार हैं. दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में मिठाई और अन्य सामग्री तैयार की है.

मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहने की उम्मीद है. श्रद्धालु मां भद्रकाली के दर्शन के साथ सहस्त्र शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. सावन पूर्णिमा के मौके पर होने वाले आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष चहल-पहल देखने को मिल रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola