ट्रांसपोर्टिंग सड़क के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धरना में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.

विज्ञापन

टंडवा. चट्टी बारियातु से जय मां अंबे रोड लाइन कंपनी द्वारा बनायी जा रही ट्रांसपोर्टिंग सड़क के विरोध में गुरुवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा. धरना में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. धरनास्थल पर विनय बिहारी शरण, जितेंद्र सिंह और खेमन राम ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार को प्रस्तावित चक्का जाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण सड़क निर्माण के विरोध में नहीं हैं, बल्कि वैधानिक प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य कराये जाने की मांग कर रहे हैं. आंदोलनकारियों ने प्रशासन, सांसद और विधायक पर भरोसा जताते हुए चार सूत्री मांगों के समर्थन में सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि धरना को लेकर टकराव की जो बातें फैलायी जा रही हैं, वे भ्रामक हैं. ग्रामीणों ने कहा कि वे कानूनी तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटायेंगे. मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी गयी. मौके पर अभिषेक कुमार, नागो राम, अर्जुन राम, अशोक महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola