पुलिस के दबाव में ट्रैक्टर मालिक ने किया कोर्ट में सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना में मामला दर्ज है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. आयान ट्रैक्टर दुर्घटना मामले में फरार चल रहे ट्रैक्टर मालिक इश्तेयाक खान ने गुरुवार को पुलिस के दबाव में आकर चतरा न्यायालय में सरेंडर किया है. उसके खिलाफ प्रतापपुर थाना में मामला दर्ज है. बताया गया कि चरका गांव में छह जनवरी को एक ट्रैक्टर दुर्घटना में 12 वर्षीय आयान खान (पिता ऐनुल खान) की मौत हो गयी थी. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को ढुलकी नदी के समीप फेंक दिया गया था. इस मामले में आयान के पिता ऐनुल ने थाना में ट्रैक्टर मालिक समेत अन्य लोगों पर पुत्र की हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मालिक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा था.

एएनएम के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

गिद्धौर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जेनरल फिजिशियन नहीं होने से मरीजों को इलाज में काफी दिक्कत हो रही है. स्वास्थ्य केंद्र में सुचारू रूप से एक भी डॉक्टर पदस्थापित नहीं है. डॉ अंजली कुमारी भगत व डॉ अमृता अनुप्रिया दोनों छह माह के लिए मातृत्व अवकाश पर हैं. डॉ प्रभात कुमार सुमन डेंटल डाॅक्टर हैं, जो सोमवार, मंगलवार व बुधवार को ही गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं. इनकी चतरा प्रतिनियुक्त की गयी है. ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एएनएम के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से स्वास्थ्य केंद्र में जेनरल फिजिशियन डाॅक्टर की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola