101 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ से गूंजा कुंदा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

कुंदा के राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर 101 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा.

विज्ञापन

कुंदा से धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कुंदा(चतरा) . राजा गढ़ स्थित ऐतिहासिक राधाकृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है. शुक्रवार को पूजा के शुभ अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. धार्मिक अनुष्ठान में 101 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया.

महादेव मठ के नदी तट से लाया गया जल

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल महादेव मठ स्थित पवित्र नदी तट पर पहुंची. वहां पंडित उदयनाथ मिश्रा व संजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल संकल्प कराया गया. श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पूरे नगर का भ्रमण किया और पुनः राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे. इसके बाद वैदिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापना व पूजन अनुष्ठान की शुरुआत हुई.

24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू

पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हो गया है. ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के महामंत्र से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है. कीर्तन मंडली के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालु भी भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए.

जन्माष्टमी पूजा समिति के सदस्य रहे मौजूद

मौके पर जन्माष्टमी पूजा समिति के अध्यक्ष सह कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहु, सचिव संतोष यादव, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, विधायक व प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शौण्डिक, अजित कुमार मिश्रा, लवकुश गुप्ता, गुडुल राम, नीरज वर्मा, पवन गुप्ता, हरिओम वर्मा, रवि कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola