राज्यस्तरीय टीम ककहिया के प्रभावितों से मिली

Updated:
विज्ञापन

पीयूसीएल (पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज) संगठन की राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को ककहिया गांव पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर वन विभाग की कार्रवाई की जानकारी ली.

विज्ञापन

कुंदा. पीयूसीएल (पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज) संगठन की राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को ककहिया गांव पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर वन विभाग की कार्रवाई की जानकारी ली. टीम के लोगों ने बारी-बारी से प्रभावित लोगों के तोड़े गये घरों का निरीक्षण किया. साथ ही प्रभावित परिवारों से भूमि से संबंधित दस्तावेज का अवलोकन किया. प्रभावित परिवारों ने पीयूसीएल के अधिकारियों को बताया कि वे पूर्वजों के समय से ही गांव में रहते आ रहे हैं. उन्होंने 1912 के सर्वे खतियान के तहत भूमि प्राप्त होने की बात बताया. वन विभाग ने तीन दिसंबर को बगैर नोटिस जारी किये अचानक जेसीबी चलाकर नौ घरों को ध्वस्त कर दिया. ठंड के मौसम में तंबू के सहारे रात गुजार रहे है. टीम के लोगों ने पूरे मामले का जांच रिपोर्ट अपने पीयूसीएल के अधिकारी व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को सौपेंगे. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिनव कुमार श्रीवास्तव, जेएमएम के पांकी के पूर्व प्रत्याशी ईश्वरी यादव, राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने प्रभावित परिवारों से मिलकर समस्या को सुना. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर गांव की घटना से अवगत कराने की बात कही. टीम में पीयूसीएल के प्रदेश महासचिव शशिसागर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विशिष्ट तिवारी व पूर्व महासचिव अशोक झा शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola