द प्रेस क्लब चतरा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन

मीडिया कप आयोजित करने व पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्णय

विज्ञापन

चतरा. लक्ष्मणपुर डैम स्थित भेड़ीफॉर्म में द प्रेस क्लब चतरा द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विपिन सिंह व संचालन सचिव जितेंद्र तिवारी ने किया. मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नौशाद आलम, दीनबंधू, चंद्रेश शर्मा, प्रवीण कुमार रस्तोगी, नवीन पांडेय, संजय कुमार, अभिमन्यु सिंह, सत्येंद्र मित्तल सहित कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों के गौरवपूर्ण इतिहास, सेवा, सम्मान व समर्पण का दिवस है. सभी सांगठनिक मजबूती के साथ प्रेस की आजादी व स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एकजुट रहें. बैठक में प्रेस क्लब की ओर से अब तक के किये गये कार्यों, आगामी कार्यक्रमों व संगठन के गतिविधियों पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी माह में मीडिया कप आयोजित करने व पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने पर सहमति बनी. कार्यक्रम में संयुक्त सचिव धर्मेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अलख सिंह, उपाध्यक्ष परमानंद आर्य, संतोष केसरी, जितेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, कुलदीप राम, सोनू भारती, रवि कुमार, मो तसलीम, अभिमन्यु कुमार, मो अरबाज, प्रदीप कुमार वर्मा, राजीव कुमार श्रीवास्तव, रूदेश कुमार नायक, सत्येंद्र प्रसाद, बिहारी कुमार, गौतम कुमार सिंह, विष्णु प्रसाद, रूपेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह चौहान, दीपक कुमार राज, संतोष प्रसाद केसरी, सुग्रीव दांगी, विकास कुमार, संतन कुमार दांगी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola