स्कूल पहुंचने के आधे घंटे बाद चार छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
चतरा में एक राजकीय बालिका विद्यालय की चार छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्कूल पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी. अस्पताल में इलाज के बाद तीन छात्राओं को छुट्टी मिल गई है.
चतरा. राज्य संपोषित बालिका उवि की चार छात्राओं की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. स्कूल आने के करीब आधे घंटे बाद छात्राओं को सांस लेने में परेशानी होने लगी. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति ने तत्काल सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया. बाद में इसकी जानकारी सभी छात्राओं के अभिभावकों को दी गयी.
कमजोरी और सांस लेने में हो रही थी परेशानी
अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ मनीष कुमार ने सभी छात्राओं का इलाज किया. उन्होंने बताया कि छात्राओं को कमजोरी व सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इलाज के बाद तीन छात्राओं को छुट्टी दे दी गयी, जबकि एक छात्रा का इलाज जारी है.
स्कूल पहुंचने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत
विद्यालय के शिक्षक के मुताबिक स्कूल आने के करीब आधे घंटे बाद दीभा मोहल्ला निवासी छोटी कुमारी, सोनाली पटेल, छठ तालाब निवासी छोटी कुमारी व काजल कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए