44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान : मोबाइल फोन व व्हाट्सअप चैट का प्रिंट आउट भी जब्त चतरा. गिद्धौर पुलिस ने जपुआ मैदान के पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गयी, जो जपुआ गांव का रहने वाला है. उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक मोबाइल फोन व व्हाट्सअप चैट का प्रिंट आउट जब्त किया गया. ब्राउन शुगर को हजारीबाग में खपाने की योजना थी. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये होगी. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि जपुआ मैदान में एक व्यक्ति द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जाने वाली है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने उक्त स्थल से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया. वहीं इसमें शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में गिद्धौर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola