कुंआ में डूबने से सिमरिया के डाड़ी बकचोमा की महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Chatra News: चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित डाड़ी बकचोमा गांव में कुंआ में डूबने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही थी और उसका इलाज चल रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू और धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डाड़ी बकचोमा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. कुंआ में डूबने से हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका की पहचान बकचोमा गांव निवासी परमेश्वर महतो की 25 वर्षीय पुत्री सबिता देवी के रूप में हुई है. वह लातेहार जिले के हेमना मारनग लोइया गांव निवासी दिलीप कुमार महतो की पत्नी थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुंआ में गिरने से हुई मौत

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को गांव के पास स्थित एक कुंआ में महिला के गिरने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुंआ से बाहर निकाला गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

मानसिक रूप से बीमार थी महिला

मृतका के पिता परमेश्वर महतो ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी सबिता देवी मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज रांची में चल रहा था. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी बेटी की शादी लातेहार जिले के हेमना मारनग लोइया गांव निवासी दिलीप कुमार महतो के साथ हुई थी. बीमारी के कारण उसका इलाज मायके से ही कराया जा रहा था और वह इन दिनों अपने पिता के घर पर रह रही थी.

खेत गए थे घर के लोग

परिजनों के मुताबिक, सोमवार को घर के सभी लोग खेत में काम करने चले गए थे. इसी दौरान सबिता देवी घर से बाहर निकल गई. आशंका जताई जा रही है कि वह गांव के पास स्थित कुंआ के समीप पहुंची और असंतुलित होकर उसमें गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया. महिला की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं और लगातार रो-बिलख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से मिले मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, बोले- सत्य और न्याय की हुई जीत

गांव में शोक का माहौल

इस हादसे के बाद डाड़ी बकचोमा गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह अक्सर अकेले इधर-उधर निकल जाती थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: सेकी बेस कैंप में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, 27 मई को ग्रामसभा में पेश होगा सीएसआर का लेखा-जोखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola