समाज सुधार को समर्पित रहा संत रैदास का जीवन
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 01 Feb 2026 9:11 PM
संत शिरोमणि का 649वीं जयंती मनायी गयी
संत शिरोमणि का 649वीं जयंती मनायी गयी सिमरिया. बानासाडी गांव में संत शिरोमणि रैदास की 649वीं जयंती मनायी गयी. संत रैदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. समारोह में भाजपा नेता बिनोद बिहारी पासवान, झामुमो केंद्रीय सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. भाजपा नेता ने कहा कि संत रैदास ने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में समर्पित कर दिया. उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. झामुमो केंद्रीय सदस्य ने कहा कि संत रैदास छुआछूत व भेदभाव के विरोधी थे. उनके बताये मार्ग पर हमलोगों को चलने का आवश्यकता है. कार्यक्रम के बाद पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. इसके अलावा बेलगड्डा, सबानो, रोल, डाड़ी, देल्हो, बगरा, जबड़ा, टुटीलावा आदि गांवों में धूमधाम से संत शिरोमणि की जयंती मनायी गयी. मौके पर राजेश कुमार, रौशन कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, दुर्गेश कुमार, सुमित कुमार सागर, बुधन प्रताप मेहरा, प्रदीप राम, हुलास राम, गोपाल राम, बरुण राम, राजेश राम, सुमन कुमार, संजय राम, तिलेश्वर राम, चलितर राम, बेलगड्डा में जगदीश राम, रिंकू राम, उपेंद्र राम, विजय राम, पवन कुमार, पप्पू कुमार, दूधनाथ राम समेत अन्य उपस्थित थे. पत्थलगड्डा. डॉ आंबेडकर युवा मंडल दुम्बी, नावाडीह व सिंघानी में संत रैदास की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विधायक कुमार उज्ज्वल, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, सीओ सह बीडीओ उदल राम, संसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान शामिल हुए. इस दौरान उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर दिलीप दास, दशरथ दास, उपेंद्र दास, प्रवीण मेहरा, अरबिंद राम, रोहित दास, आजाद कुमार, शत्रुध्न दास, सुरेश राम, अंकित दास, आशीष दास, पंकज राम, अभिषेक कुमार समेत कई उपस्थित थे. गिद्धौर. आंबेडकर नगर में संत रैदास की जयंती मनायी गयी. लोगों ने संत रैदास के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. गिद्धौर, पहरा, रुपिन, गांगपुर, बांय समेत अन्य गांवों में भी संत रैदास की जयंती मनायी गयी. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि संत शिरोमणी एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे. उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर पूजा अध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ रंजन, संदीप दास, सत्येंद्र दास, योगेश्वर दास समेत कई पुरुष व महिलाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










