शहर से सटे गांव की सड़क बदहाल, गड्ढों में भर रहा बारिश का पानी; हादसे का बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन

चतरा के कठौतिया गांव में सड़क जर्जर होने और बड़े गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है. बारिश के पानी से जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

विज्ञापन

चतरा. शहर से सटे कठौतिया गांव की सड़क इन दिनों बदहाल हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से जलजमाव की स्थिति बन जाती है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. बाइक और छोटे वाहनों के चालकों को गड्ढों के कारण काफी सावधानी से गुजरना पड़ रहा है. बारिश के बाद पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है.

कई लोग हो चुके हैं घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क से गुजरते समय कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. गड्ढों के कारण बाइक सवारों के गिरने और घायल होने की घटनाएं भी सामने आयी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

रोज जिला मुख्यालय आते-जाते हैं लोग

कठौतिया गांव की यह सड़क जिला मुख्यालय से जुड़ी होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. ग्रामीणों, छात्रों, कर्मचारियों और बाइक सवारों को जर्जर सड़क के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने की अविलंब मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से सड़क की स्थिति का जायजा लेकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के गड्ढों को भरने के साथ जलजमाव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola