विधायक के आश्वासन पर टूटा बक्सा पुल का सत्याग्रह, बुधवार से शुरू होगा काम
फोटो-5,सत्याग्रह स्थल पर विधायक | Prabhat Khabar Network
बक्सा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग पर अधिवक्ता योगेंद्र यादव का सत्याग्रह समाप्त हो गया है. विधायक के आश्वासन के बाद बुधवार से काम शुरू होने की उम्मीद है.
इटखोरी. निर्माणाधीन बक्सा पुल का काम शुरू कराने की मांग को लेकर 21 नवंबर से सत्याग्रह कर रहे अधिवक्ता योगेंद्र यादव ने मंगलवार को आंदोलन समाप्त कर दिया. विधायक उज्ज्वल दास के आश्वासन के बाद उन्होंने सत्याग्रह खत्म करने का निर्णय लिया. विधायक ने बुधवार से निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है.
मंगलवार अपराह्न तीन बजे विधायक उज्ज्वल दास सत्याग्रह स्थल पहुंचे और आंदोलनकारी अधिवक्ता योगेंद्र यादव से मुलाकात की. उन्होंने यादव से सत्याग्रह समाप्त करने का अनुरोध किया. मौके से ही विधायक ने फोन पर उपायुक्त (डीसी) से बात की. डीसी ने बुधवार से काम सुचारू रूप से शुरू कराने की बात कही. इसके बाद योगेंद्र यादव ने अपना सत्याग्रह समाप्त कर दिया.
काम शुरू नहीं हुआ तो फिर होगा आंदोलन
योगेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि बुधवार को दोपहर बाद तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो अगले दिन से फिर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा समेत कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.
गौरतलब है कि योगेंद्र यादव 21 नवंबर से बक्सा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए