चतरा के पेटादरी में नहीं बना कैटल शेड, बिचौलियों ने डकार ली राशि, जानें क्या है पूरा मामला

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2021 1:34 PM

विज्ञापन

योजना में 43 हजार 792 रुपये की निकासी कर ली गयी है. मजदूरों का फर्जी मस्टर रॉल के आधार पर राशि निकाली गयी. मटेरियल राशि की निकासी मुखिया राधा देवी, पूर्व पंचायत सेवक रामविलास राम व रोजगार सेवक दिनेश दांगी की मिलीभगत से की गयी है. मालूम हो कि भुवनेश्वर भुईयां की पत्नी सह कैटल शेड की लाभुक झाली देवी के नाम पर 22 सितंबर 2016 को योजना की स्वीकृति मिली थी, जिसकी योजना स्वीकृति संख्या 12842 है.

विज्ञापन

चतरा : प्रखंड के पेटादरी गांव में लाभुक झाली देवी की जमीन पर बिना कैटल शेड (मुर्गी फार्म) बनाये बिचौलियों ने 28,256 रुपये की राशि निकाल ली. उक्त योजना वर्ष 2016-17 की है. इसकी प्राक्कलित राशि 61,700 रुपये है. बिचौलियों ने मटेरियल के नाम पर 28,256 रुपये की निकासी 30 जून वर्ष 2017 में ही कर ली थी. इसके बाद वर्ष 2020 में पेटादरी पंचायत के रोजगार सेवक चलितर यादव ने 6,536 रुपये मजदूरी भुगतान कर दिया.

योजना में 43 हजार 792 रुपये की निकासी कर ली गयी है. मजदूरों का फर्जी मस्टर रॉल के आधार पर राशि निकाली गयी. मटेरियल राशि की निकासी मुखिया राधा देवी, पूर्व पंचायत सेवक रामविलास राम व रोजगार सेवक दिनेश दांगी की मिलीभगत से की गयी है. मालूम हो कि भुवनेश्वर भुईयां की पत्नी सह कैटल शेड की लाभुक झाली देवी के नाम पर 22 सितंबर 2016 को योजना की स्वीकृति मिली थी, जिसकी योजना स्वीकृति संख्या 12842 है.

लाभुक ने बताया कि मुर्गी शेड के लिए मुखिया के पति को तीन हजार रुपया रिश्वत दिया था, लेकिन अबतक राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में बीपीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच करेंगे. जांच में मामला सही पाये जाने पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

क्या कहती हैं मुखिया

मुखिया राधा देवी ने कहा कि राशि की निकासी किसने की है, इसकी जानकारी नहीं है. वेंडर के खाते में रुपया डाला गया है. लाभुक से बात कर सामग्री भेज कर कैटल शेड का निर्माण कराया जायेगा. पैसे लेने का जो आरोप है, वह गलत है.

रोजगार सेवक ने कहा

रोजगार सेवक चलितर यादव ने कहा कि लाभुक झाली देवी के कहने पर मजदूरों की मजदूरी का भुगतान किया है. लाभुक का शेड बना है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. मटेरियल राशि का भुगतान मेरे कार्यकाल से पूर्व हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola