चतरा : गुड़ लदा ट्रक खेत में पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन

खेत में पलटा ट्रक / Prabhat Khabar Network

प्रतापपुर के एघारा-सलैया मार्ग पर गुड़ लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया. क्रेन की मदद से भारी ट्रक को बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

बिहारी कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतापपुर, चतरा. प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एघारा-सलैया मार्ग पर गुड़ लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. घटना एक दिन पूर्व की बतायी जा रही है. ट्रक का नंबर BR02GB 3473 है. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी गयी.

चालक ने खो दिया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, गुड़ से लदा ट्रक एघारा से सलैया( बिहार) की ओर जा रहा था. ट्रक एघारा गांव के पास पहुंचा था, तभी अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा. इसके बाद ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया. ट्रक के पलटने से उसमें लदा गुड़ भी प्रभावित हुआ.

चालक सुरक्षित

हादसे के समय ट्रक चालक वाहन के अंदर ही था, लेकिन दुर्घटना में उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आयी. चालक के सुरक्षित बच जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने ट्रक को खेत में पलटा हुआ देखा और चालक की स्थिति की जानकारी ली.

घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी

इसके बाद घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी गई . ट्रक मालिक को जानकारी मिलने के बाद वाहन को खेत से बाहर निकालने की तैयारी शुरू की गयी. चूंकि ट्रक काफी भारी था और खेत में पलट गया था, इसलिए उसे सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं था.

ये भी पढ़ें: चतरा: नाबालिग से शादी करने पहुंचा दो बच्चों का बाप , प्रशासन के दबिश के बाद टली शादी

क्रेन की मदद से निकाला गया बाहर

शनिवार को क्रेन की मदद से ट्रक को खेत से बाहर निकाला गया. इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही. काफी प्रयास के बाद ट्रक को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया. ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. यदि ट्रक चालक समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकल पाता तो दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी. फिलहाल घटना में किसी तरह के बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola