इटखोरी पुलिस ने सब्जी लूट कांड में शामिल लुटेरों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

इटखोरी थाना की पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के अंदर हरी सब्जी लूट कांड में शामिल लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

इटखोरी थाना की पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के अंदर हरी सब्जी लूट कांड में शामिल लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लुटेरों में रामाशीष दांगी पिता ईश्वर दांगी ग्राम कोलहैया थाना राजपुर, राजू कुशवाहा पिता अरुण दांगी, बसंत दांगी व सुजीत दांगी पिता कोलेश्वर दांगी ग्राम पीतीज निवासी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनके पास से घटना में प्रत्युक्त पिकअप वैन (जे एच 13 एफ/3059), बोलेरो (जेएच 13 जी/7708) तथा 25 हजार 6 सौ रुपये नगद व चार मोबाईल फोन बरामद किया है. घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर केपी चौधरी व थाना प्रभारी सचिन दास ने कहा कि 29 मार्च को चतरा के बीड़ मोहल्ला निवासी मोहम्मद आजाद बंगाल से पिकअप वैन (जे एच 13 ई/3028) पर सब्जी लेकर चतरा जा रहा था तभी गुल्ली मोड़ के पास उक्त चारों ने अपने बोलेरो से पीछा कर पिकअप वैन समेत सब्जी लूट लिया था जिसकी कीमत 58 हजार रुपये था.

सब्जी खाली कर उक्त पिकअप को बायतिलैया जंगल में छोड़ दिया था जिसे बाद में बरामद किया गया. सभी की गिरफ्तारी उनके घरों से की गयी है. इस अभियान में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल, नितेश कुमार दुबे, गोविंद कुमार व आरक्षी अरुण कुमार, शंकर मेहता, दिनेश कुमार, प्रदीप मेहता शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola