चतरा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक फरार
चतरा में खनन विभाग और पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. एनजीटी के आदेश के बावजूद जिले में बालू का अवैध उठाव लगातार जारी है.
चतरा. खनन विभाग व सदर पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान जतराहीबाग के पास से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. वही चालक फरार हो गया.
आपके शहर में
जब्त ट्रैक्टर को सदर थाना लाया गया. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि खनन विभाग के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा दस जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाया है, इसके बावजूद नदियों से दिन-रात बालू का उठाव जारी है.
इस तरह जिला प्रशासन एनजीटी के आदेश को सख्ती से पालन कराने में नाकाम साबित हो रही है. कभी कभार एक दो ट्रैक्टर को पकड़ कर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए