बाहर कमाने के लिए घर से निकला पति लापता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड के गजवा पंचायत के टेटरवार गांव निवासी रामसहाय यादव के 26 वर्षीय पुत्र शिवप्रकाश यादव एक साल से लापता हैं.

विज्ञापन

बाहर कमाने के लिए घर से निकला पति लापता, खोजने की गुहार प्रतापपुर. प्रखंड के गजवा पंचायत के टेटरवार गांव निवासी रामसहाय यादव के 26 वर्षीय पुत्र शिवप्रकाश यादव एक साल से लापता हैं. वह घर से कमाने के लिए बाहर निकला था. लेकिन आजतक वापस नहीं लौटा. परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल पाया हैं. उसकी पत्नी मनीता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर पति की खोजबीन की गुहार लगा चुके हैं. शिवप्रकाश की शादी हंटरगंज प्रखंड के केतारीबार गांव निवासी विनय यादव के पुत्री मनिता कुमारी के साथ वर्ष 2021 में हुई थी. पत्नी ने बताया कि आठ मार्च 2023 को बाहर कामने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद से कोई अता-पता नही है. पत्नी ने जिला व पुलिस प्रशासन, आम लोगो से पति की खोजबीन में सहयोग करने की गुहार लगायी हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola