हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम

Updated:
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन

चतरा. भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को झारखंड में हो रहे दलित, आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली. रैली मुख्य डाकघर से निकल कर केशरी चौक, जतराहीबाग होते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां रैली धरना में तब्दील हो गया. इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने किया. भाजपा नेत्री अनामिका देवी ने कहा कि आज महिलाएं एक तरफ सफलता के नये-नये आयाम गढ़ रही हैं, तो दूसरी तरफ राज्य में जघन्य हिंसा व अपराध का शिकार हो रही हैं. अपहरण कर पीटा जा रहा हैं. साथ ही बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं. हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लूट, खसोट, भ्रष्टाचार काफी बढ़ा हैं. हेमंत सरकार सभी मोरचे पर विफल साबित हो रही हैं. राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं. सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं. झारखंड में हो रहे महिलाओं के साथ अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गयी. कार्यक्रम को जिप सदस्य निशा कुमारी ने भी संबोधित किया. मौके पर महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव, सुजीत जायसवाल, विद्या सागर आर्य, शिवकुमार चौबे, जीतन राम, ऋषिबाला सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ, चंपा देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola