चतरा में फ्लाई ऐश लदे ट्रेलर ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, चार प्रखंडों में 8 घंटे गुल रही बिजली
ऐश लदे ट्रेलर पलटा| Prabhat Khabar Network
चतरा में फ्लाई ऐश लदे ट्रेलर के पेड़-पोल से टकराने के बाद 33केवी तार टूट गया, जिससे 4 प्रखंडों में 8 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. वाहन मालिक से नुकसान की भरपाई की जाएगी.
इटखोरी(चतरा). शनिवार सुबह करीब चार बजे चतरा-इटखोरी मुख्य सड़क पर भुरकुंडा के पास एक बड़ा हादसा हुआ. फ्लाई ऐश से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ और बिजली के पोल से टकरा गया. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रेलर की टक्कर से 33 हजार केवी का बिजली तार टूटकर गिर गया. इससे जिले के चार प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. टंडवा, गिद्धौर, सिमरिया और पत्थलगड्डा प्रखंड में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही.
ट्रेलर की टक्कर से टूट गया 33 हजार केवी का तार
घटना के बाद बिजली के पोल और तार को नुकसान पहुंचा. 33 हजार केवी का तार टूटकर गिरने से चार प्रखंडों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
ये भी पढ़ें: CCL कर्मचारियों के परिवार को मौत पर ₹1.50 लाख, रिटायरमेंट पर तोहफा; जानिए बेनेवोलेंट फंड के फायदे
ठंड और बारिश में बिजली बहाली के लिए डटे रहे जेई
बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली विभाग के जेई तरुण कुमार और विद्युत कर्मी लगातार घटनास्थल पर जुटे रहे. ठंड और बारिश की परवाह किये बिना उन्होंने मरम्मत कार्य की निगरानी की. जेई और विद्युत कर्मियों की तत्परता से करीब आठ घंटे बाद चारों प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी.
वाहन मालिक से होगी नुकसान की वसूली
घटना को लेकर जेई तरुण कुमार ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है. वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. साथ ही विभाग को हुए नुकसान की भरपाई भी वाहन मालिक से करायी जायेगी.
ये भी पढ़ें: चतरा में तिलक यादव अपहरणकांड का खुलासा करने वाले SDPO सम्मानित, व्यवसायियों ने जताया आभार
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए