मत्स्य विभाग के पदाधिकारी 57 दिनो से लापता, परिजन परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मत्स्य विभाग के पदाधिकारी 57 दिनो से लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन

चतरा. जिला मत्स्य विभाग के एक पदाधिकारी कंदन हेंब्रम 57 दिनों से लापता है. जिससे परिजन काफी परेशान है. इस संबंध में उनकी पत्नी गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया गांव निवासी प्रेमलता हांसदा ने एसपी को आवेदन देकर पति की खोजबीन की गुहार लगायी है. बताया कि 15 दिसंबर 2025 को सुबह साढ़े बजे जतराहीबाग स्थित रूम से ऑफिस के लिए निकले. ऑफिस ड्यूटी करने के बाद शाम तीन बजे बाइक से निकले, जो रूम नहीं पहुंचे. मोबाइल बंद हो गया. ऑफिस जाकर पति के बारे में जानकारी ली. इसके बाद से लगातार खोजबीन की जा रही है. साथ ही सदर थाना में पति की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. लेकिन पुलिस द्वारा पति की खोजबीन में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. अब तक सात-आठ बार थाना पहुंच कर गुहार लगा चुके है. महिला ने एसपी से पति की खोजबीन की गुहार लगायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola