ePaper

Chatra News: 10 वर्ष से टूटा है चेकडैम, अब तक मरम्मत नहीं, सिंचाई के अभाव में 200 एकड़ जमीन बेकार

Updated at : 13 Sep 2022 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra News: 10 वर्ष से टूटा है चेकडैम, अब तक मरम्मत नहीं, सिंचाई के अभाव में 200 एकड़ जमीन बेकार

प्रखंड की तिलहेत पंचायत के एकतारा गांव गटकोवा नदी पर बना चेकडैम 10 वर्ष से टूटा हुआ है, जिसके तीन गांव एकतारा, कुब्बा, खुटेहरा के किसानों को फसलों को पटवन करने में दिक्कत हो रही है

विज्ञापन

चतरा: प्रखंड की तिलहेत पंचायत के एकतारा गांव गटकोवा नदी पर बना चेकडैम 10 वर्ष से टूटा हुआ है, जिसके तीन गांव एकतारा, कुब्बा, खुटेहरा के किसानों को फसलों को पटवन करने में दिक्कत हो रही है. उक्त गांवों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण यहां के किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. इन गांव में लगभग 500 किसान हैं.

चेकडैम टूट जाने के कारण यहां की लगभग 200 एकड़ जमीन की सिंचाई नहीं हो पा रही है. पूर्व में बारिश के समय में नदी का पानी कट कर चेकडैम में पहुंचता था, जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी सहूलियत होती थी. जब से चेकडैम टूटा है, नदी का पानी सीधे गुजर जाता है. किसानों को नदी के पानी से कोई लाभ नहीं मिल रहा है. किसानों ने उपायुक्त अबु इमरान से चेकडैम का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि सिंचाई करने में सुविधा हो सके.

किसानों ने कहा  

कुब्बा गांव के किसान महावीर यादव ने कहा कि चेकडैम टूट जाने से खेती करने में परेशानी हो रही है. दूसरी जगहों से पानी लाकर फसलों को सिंचित किया जाता है, जिससे आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है. एकतारा गांव के मुख्यदेव यादव ने कहा कि दो एकड़ खेत परती पड़ा हुआ है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है.

डबलू सिंह ने कहा कि उक्त चेकडैम के पानी से खेती कर अच्छी आमदनी करते थे. अब सिंचाई के अभाव में एक एकड़ जमीन में खेती नहीं कर पा रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है. कुब्बा गांव के कन्हैया कुमार ने कहा कि चेकडैम टूटने से पूर्व सिंचाई करने में सुविधा होती थी. तरह-तरह की साग-सब्जी व अन्य फसल उगा कर अच्छी आमदनी करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola