चतरा में तीन क्विंटल 32 किलो डोडा लदा ट्रक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई. एसपी को मिली सूचना पर पुलिस ने छापामारी की

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के बधार कोरचा जंगल से पुलिस ने लोडा लदा 16 चक्का ट्रक जब्त किया है. ट्रक राजस्थान का है, जिसका नंबर आरजे 09 जीए 4874 है. ट्रक पर तीन क्विंटल 32 किलो डोडा लदा हुआ था. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शुक्रवार को सदर थाना परिसर में प्रेसवार्ता में दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा को सूचना मिली थी कि कोरचा जंगल के नदी के किनारे एक ट्रक पर अवैध रूप से डोडा लोड किया जा रहा है. इसी सूचना पर टीम गठित की गयी. टीम उक्त जंगल में छापामारी की. छापामारी में पांच-छह लोगों को ट्रक पर डोडा लोड करते देखा गया.

सभी व्यक्ति अंधेरा व जंगल का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. ट्रक की तलाशी ली गयी, जिसमें 15 बोरा में तीन क्विंटल 32 किलो डोडा बरामद किया गया. इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई दीपनारायण सिंह, दिनेश हेंब्रम, रूपेश कुमार यादव, एएसआई शशिकांत ठाकुर, दुखीराम महतो, राजेश कुमार शर्मा व जिला बल के जवान शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola