मवेशियों से लदा मिनी ट्रक पलटा, डेढ़ दर्जन की मौत; आधा दर्जन घायल
झारखंड के मयूरहंड में मवेशी लदा मिनी ट्रक पलटने से 18 मवेशियों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करों की तलाश जारी है.
मयूरहंड. पचमों-मयूरहंड पथ पर सरगांव जंगल के समीप शनिवार की सुबह मवेशियों से लदा मिनी ट्रक पलट गया. हादसे में डेढ़ दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन मवेशी घायल हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जीवित और मृत मवेशियों को वाहन से बाहर निकालने में जुटी रही.
आपके शहर में
सड़क पर पलटा मवेशियों से भरा ट्रक
हादसा शनिवार सुबह सरगांव जंगल के समीप हुआ. मिनी ट्रक संख्या जेएच 02 बीएच 0295 पचमों-मयूरहंड पथ पर पलट गया. ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी लदे थे. वाहन पलटने के बाद कई मवेशी उसके अंदर फंस गये. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया.
ट्रक में मवेशियों को बांधने की सुविधा
एएसआइ बिपिन बिहारी सिंह और एएसआइ पुनीत कुमार ने बताया कि मिनी ट्रक मवेशी ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ट्रक में मवेशियों को बांधने की सुविधा भी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: चतरा : गुड़ लदा ट्रक खेत में पलटा, बाल-बाल बचा चालक
तस्करी के एंगल से जांच
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस मवेशी तस्करी की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है और मवेशियों को ले जा रहे लोगों की तलाश में जुटी है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: Chakrata Accident: देखते ही देखते खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल; SDRF ने बचाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए