खान-खनिज बिल के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा- नहीं देंगे झारखंड का हक

Updated:
विज्ञापन

फोटो. बैठक में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

झारखंड के बरियातु में झामुमो ने खनिज बिल के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. पार्टी ने इसे काला कानून बताते हुए विरोध करने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के बरियातु पंचायत स्थित चिरैया गांव में झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रखंड सचिव देवदीप पासवान ने किया. बैठक में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को खान एवं खनिज बिल के विरोध में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खनिज संपदा पर झारखंड का अधिकार : झामुमो

पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों का हक और अधिकार है. इसे केंद्र सरकार तक नहीं जाने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड जल, जंगल और जमीन की पार्टी है और राज्य के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए.

बिल लागू हुआ तो कोयला रोकने की चेतावनी

झामुमो नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार खान एवं खनिज बिल लागू करती है, तो झारखंड की खनिज संपदा और कोयले को बाहर जाने से रोकने के लिए आंदोलन किया जायेगा. नेताओं ने इसे काला कानून बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही.

गांव-गांव चलाया जायेगा अभियान

बैठक में कार्यकर्ताओं से खान एवं खनिज बिल के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया.

ये रहे मौजूद

बैठक में मुखलाल भोक्ता, संतोष भोक्ता, जिरवा देवी, सुनीता देवी, कुलेश्वरी देवी, पूनम देवी, गीत देवी, पूजा देवी, प्रियंका देवी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola