स्कूल की चारदीवारी में गड़बड़ी का आरोप, 67 लाख के काम में नींव से लेकर रिंग तक पर सवाल
गिद्धौर उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निर्माणाधीन बाउंडरी: फोटो प्रभात खबर
गिद्धौर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण में 67 लाख रुपये की लागत से हो रहे चारदीवारी निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है. निर्माण की गुणवत्ता और सामग्री के उपयोग पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.
गिद्धौर से डॉ घनश्याम की रिपोर्ट
आपके शहर में
गिद्धौर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण में हो रहे चारदीवारी निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमित का ग्रामीण ने विरोध किया है.चार दिवारी निर्माण कार्य लगभग 67 लाख रुपए की लागत से ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल से कराई जा रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि चारदिवारी कार्य में पिलर का बुनियाद चार फीट करना है. लेकिन संवेदक ने ढाई फीट से तीन फीट गढ़ा किया है.जबकि कुछ पीलर में जाली भी नहीं दी जा रही है.साथ ही चारदिवारी निर्माण में किए जा रहे पीलींथ कार्य में रिंग पर्याप्त नहीं दिया गया है. साथ के जगह कर रिंग डाला जा रहा है.
वहीं जिस हिस्से में चारदिवारी का कार्य लगभग पूरा किया गया है,उस हिस्से में मवेशी को बांधने के लिए कुंडी निकाली गयी है.यह कार्य शिव शक्ति कंट्रक्शसन संजय कुमार राणा द्वारा कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में कराई जा रही है.इस संबंध में सहायक अभियंता महेश कुमार पूछे जाने पर बताया कि चार फिट गढ़ा करना है.जाली भी देना है.गलत कार्य किए जाने पर भुगतान नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Ranchi: डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच सरकारी अस्पताल कितने तैयार
ये भी पढ़ें: पुलिस की पकड़ से 14 साल दूर था अमीनुल हक, स्थायी वारंट जारी होते ही साहिबगंज में गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए