झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से गयी युवक की जान

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के चतरा-गया मुख्य पथ (एनएच-22) पर मंगलवार सुबह दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जोरी

झारखंड के चतरा-गया मुख्य पथ (एनएच-22) पर मंगलवार सुबह दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया मोड़ के पास ग्रामीणों ने एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित होकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया. यह जाम सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक चला, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मृतक की पहचान सलैया पंचायत के पोस्तिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव (42 वर्ष) के रूप में हुई है। सुरेंद्र की तबीयत एक अप्रैल को अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद पहड़पुरा गांव निवासी झोलाछाप चिकित्सक लालदेव कुमार उर्फ लालू ने बीपी चेक करने के बाद एक इंजेक्शन दिया. इंजेक्शन देने के तुरंत बाद सुरेंद्र की तबीयत और बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गया. परिजन तत्काल उन्हें गया ले गये, जहां से पटना रेफर कर दिया गया. पटना के रेडिएंट हॉस्पिटल में इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें रांची रिम्स ले जाया गया. आठ अप्रैल से इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सुरेंद्र की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने शव के साथ पोस्तिया मोड़ पर जाम लगा दिया और झोलाछाप चिकित्सक की गिरफ्तारी, क्लिनिक को सील करने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग पर अड़ गये. सूचना मिलने पर सीओ अरुण कुमार मुंडा, पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम हटाया गया. जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola