27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कार्यकर्ता संगठन में सर्वोपरि: उपाध्यक्ष

खंडेलवाल अतिथि भवन में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक चतरा : भाजपा की जिलास्तरीय बैठक गुरुवार को खंडेलवाल अतिथि भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी, उषा पांडेय, प्रदेश मंत्री सह पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह व […]

खंडेलवाल अतिथि भवन में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक
चतरा : भाजपा की जिलास्तरीय बैठक गुरुवार को खंडेलवाल अतिथि भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी, उषा पांडेय, प्रदेश मंत्री सह पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह व चतरा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता उपस्थित थे. संचालन मनोज सिंह ने किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है. कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जाता है.
बैठक में जिला स्तर पर एक आमसभा 23 दिसंबर को नगर भवन में करने का निर्णय लिया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री सह बीस सूत्री प्रभारी मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी होंगे. इसके अलावा सांसद सुनील सिंह, विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, गणेश गंझू मुख्य रूप से उपस्थित होंगे. मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा ने बताया कि विधानसभा स्तर पर सदर विधानसभा के पांडेयपुरा मंडल का 21 दिसंबर व सिमरिया विधानसभा में गिद्धौर मंडल के 22 दिसंबर को आमसभा की जायेगी. बैठक में नरेश सिंह, रजनीकांत सिन्हा, प्रदीप सिंह, सूबेदार पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, सदस्य अनिता देवी, सरयू राम, निशा कुमारी, अशोक खंडेलवाल, बिंदेश्वर यादव, अनामिका देवी, बसंत नारायण सिंह, मिथलेश गुप्ता, मनमीत सिन्हा, मंजीत राणा, विनोद चौरसिया, विनोद गुप्ता, गिरधारी राणा, अजीत सहाय, लखन दांगी, विनय भोक्ता, प्रमोद तिवारी, प्रभु सिंह उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें