27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बापू की प्रतिमा का अनावरण

पत्थलगड्डा़ : गांधी चौक पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रतिमा का अनावरण जिप अध्यक्ष ममता देवी व उपाध्यक्ष देवनंदन साहू ने किया़ पूर्व विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता के मद से प्रतिमा लगायी गयी़ इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने लोगों से गांधीजी के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेने को कहा़ […]

पत्थलगड्डा़ : गांधी चौक पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रतिमा का अनावरण जिप अध्यक्ष ममता देवी व उपाध्यक्ष देवनंदन साहू ने किया़ पूर्व विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता के मद से प्रतिमा लगायी गयी़ इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने लोगों से गांधीजी के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेने को कहा़ जिप अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, राज्य व देश का विकास संभव नहीं है़
उन्होंने लोगों से गांधी जी के सपनों को साकार करने की बात कही़ जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी कहा करते थे कि सफाई में भगवान बसते हैं. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ़ मौके पर जिप सदस्य अनिता देवी, मुखिया राजेंद्रदांगी के अलावा प्रमोद कुशवाहा, बीरबल कुमार,अरुण अग्रवाल, आशीष कुमार, जयकरण दांगी, प्रदीप कुमार, अमित कुमार आदि थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें