टेंपो से 445 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतापपुर :पुलिस ने शनिवार को अवैध अंग्रेजी शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान सिजुआ गांव से शराब लदे टेंपो को जब्त किया गया. पुलिस ने टेंपो से 445 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. इस संबंध में टेंपो चालक हंटरगंज थाना के अकौना निवासी बसंत यादव को गिरफ्तार किया. जब्त शराब की कीमत करीब […]

विज्ञापन

प्रतापपुर :पुलिस ने शनिवार को अवैध अंग्रेजी शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान सिजुआ गांव से शराब लदे टेंपो को जब्त किया गया. पुलिस ने टेंपो से 445 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में टेंपो चालक हंटरगंज थाना के अकौना निवासी बसंत यादव को गिरफ्तार किया. जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जाती हैं. जब्त शराब में इम्पोरियल ब्लू 180 एमएल की 96 बोतल, ऑफिसर च्वाइस ब्लू की 192 बोतल व इम्पेरियल ब्लू 375 एमएल की 157 बोतल शराब शामिल हैं.

शराब जोरी से बिहार ले जायी जा रही थी. थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि जब्त शराब हंटरगंज थाना क्षेत्र के लेंजवा टोला नौकाडीह गांव निवासी अंबिका साव की है. मुख्य तस्कर भागने में सफल रहा. अभियान में एसआइ गुलाम सरवर, एएसआइ रविरंजन कुमार, हवलदार संजय सिंह, आरक्षी तुलसी प्रसाद, कपिल रजक के अलावे जिला बल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola