प्रभात खबर की वर्षगांठ पर 10 को उपराष्ट्रपति रांची में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर की 35वीं वर्षगांठ पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 10 अगस्त को रांची में एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे. इसमें ‘देश के विकास में छोटे राज्यों की भूमिका’ विषय पर वे अपने विचार व्यक्त करेंगे. संगोष्ठी में कई अन्य विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे. जन सरोकार की पत्रकारिता करते हुए और सामाजिक प्रतिबद्धता […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर की 35वीं वर्षगांठ पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 10 अगस्त को रांची में एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे. इसमें ‘देश के विकास में छोटे राज्यों की भूमिका’ विषय पर वे अपने विचार व्यक्त करेंगे. संगोष्ठी में कई अन्य विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे.
जन सरोकार की पत्रकारिता करते हुए और सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए प्रभात खबर इस साल 14 अगस्त को अपनी यात्रा का 35वां साल पूरा करेगा. इस अवसर को देश के विकास के परिप्रेक्ष्य में झारखंड जैसे छोटे राज्यों की भूमिका की संभावनाओं पर ठोस समझ साझा करने के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. इधर सोमवार को राज्य सरकार ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन