जहर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पिता ने पतोहू व दामाद पर लगाया हत्या का आरोप प्रतापपुर : थाना क्षेत्र के कोलमाल्हन गांव निवासी अर्जुन यादव के 28 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ सुरेन यादव की मौत शुक्रवार की सुबह विषपान से हो गयी.घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर गिरीश दत्त मिश्र व थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा पहुंचे. शव को अपने […]

विज्ञापन

पिता ने पतोहू व दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रतापपुर : थाना क्षेत्र के कोलमाल्हन गांव निवासी अर्जुन यादव के 28 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ सुरेन यादव की मौत शुक्रवार की सुबह विषपान से हो गयी.घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर गिरीश दत्त मिश्र व थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा पहुंचे. शव को अपने कब्जे मे कर पोस्टमास्टम के लिए चतरा भेज दिया.
इस संबंध मे मृतक सुरेंद्र यादव के पिता अर्जुन यादव ने पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र की हत्या मेरी पतोहू सुभाष देवी व मेरे दामाद पुरन यादव ने साजिश के तहत जहर देकर की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी पतोहू व दामाद पुरन यादव के बीच लगभग छह माह से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था.
इसी बात को लोकर बेटा और पतोहू में अक्सर विवाद होते रहता था. इस संबंध में कोलमाल्हन मे ग्रामीणों ने कई बार पंचायत भी की थी.पंचों ने पुरन यादव को गांव में आने पर रोक लगा रखी थी, लेकिन पुरन अक्सर सुभाष देवी से मिलने आया करता था. पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola