तार की चपेट में आने से हुई एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरिया : थाना क्षेत्र के डाडी गांव में सोमवार की सुबह की 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से दशरथ महतो (40) की मौत हो गयी था. वह खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था. जानकारी के अनुसार डाडी गांव से एक वाहन गुजर रहा था. इसी दौरान वाहन से […]

विज्ञापन

सिमरिया : थाना क्षेत्र के डाडी गांव में सोमवार की सुबह की 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से दशरथ महतो (40) की मौत हो गयी था. वह खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था. जानकारी के अनुसार डाडी गांव से एक वाहन गुजर रहा था. इसी दौरान वाहन से टकराकर एलटी तार टूट कर दशरथ के घर गिर पर गया, जिसके कारण करंट की चपेट में आने दशरथ की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया.

विज्ञापन
घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग द्वारा एक ही पोल में एलटी व 11 हजार वोल्ट के तार को एक साथ जोड़ दिया गया है, जिससे लोगो में हमेशा डर बना हुआ रहता है. ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब दोनों तार को अलग-अलग करने की बात कही है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही गांव टोलों में लगे जर्जर पोल तार बदलने व 11 हजार वोल्ट तार में कवर लगाने की मांग की. इधर, दशरथ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola