चतरा जिले में 62.5% वोट पड़े
Updated at : 30 Apr 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

चतरा : लोकसभा चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक मतदान हुआ है. 2014 में करीब 55 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ. चिलचिलाती धूप में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. कई मतदान […]
विज्ञापन
चतरा : लोकसभा चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक मतदान हुआ है. 2014 में करीब 55 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ. चिलचिलाती धूप में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. कई मतदान केंद्रों पर घंटों कड़ी धूप में खड़े होकर लोगों ने मतदान किया. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया था.
मतदाताओं की भीड़ सुबह 6.30 बजे से दोपहर एक बजे तक लगी रही. कई जगहों पर देर शाम तक वोटिंग हुई. वहीं कई मतदान केंद्रों पर इवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ. बाद में इवीएम बदल कर मतदान प्रारंभ किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों द्वारा सुस्ती बरते जाने पर नाराजगी जतायी गयी. नक्सल प्रभावित कुंदा, लावालौंग, हंटरगंज, प्रतापपुर, कान्हाचट्टी में जम कर मतदान हुआ.
कुंदा व कान्हाचट्टी में मतदान केंद्र की दूरी होने के कारण लोगो को परेशानी हुई. शहर व प्रखंडों में कई मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां मतदाताओं को पेयजल, शौचालय,छांव की व्यवस्था की गयी थी. दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. मतदान में बुजुर्ग व विकलांग मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात थे. महिला मतदान केंद्रों में भी महिला मतदाताओं ने लंबी लाइन लगकर मतदान किया. चिलचिलाती धूप के बावजूद मतदान करने पहुंचे. वोट का प्रतिशत बढ़ाने व मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर डीसी ने जिलेवासियों को बधाई दी है. वहीं एसपी अखिलेश बी वारियर घूम-घूम कर सुरक्षा का जायजा लेते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




