छापामारी में 6.5 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चतरा : पुलिस ने सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के कई गांवों में पोस्ता उन्मूलन अभियान चलाया. नेतृत्व एसडीपीओ वरूण रजक ने किया. इस दौरान लुटू गांव के चरकू गंझू, गोपाल गंझू, तिलैया गांव के महावीर तुरी के घर से 6.5 किलो गीला अफीम बरामद किया गया. साथ ही तीनों लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार […]

विज्ञापन
चतरा : पुलिस ने सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के कई गांवों में पोस्ता उन्मूलन अभियान चलाया. नेतृत्व एसडीपीओ वरूण रजक ने किया. इस दौरान लुटू गांव के चरकू गंझू, गोपाल गंझू, तिलैया गांव के महावीर तुरी के घर से 6.5 किलो गीला अफीम बरामद किया गया.
साथ ही तीनों लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी उक्त गांव में अफीम का कारोबार किया जा रहा है. इसे लेकर अभियान चलाया गया. इस दौरान कई घरों में छापामारी की गयी.
अभियान में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुशील टुडू, अखिलेश यादव, सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र मेहता, उमेश सिंकु के अलावे काफी संख्या में जवान शामिल थे. इधर, चर्चा है कि शहर में भी एक व्यवसायी के घर पर छापेमारी कर अफीम बरामद हुई थी, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया. यह चर्चा शहर में जोरों पर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola