इटखोरी में रहा बंद का मिलाजुला असर

इटखोरी : विपक्षी पार्टियों द्वारा गुरुवार को बुलाये गये बंद का इटखोरी में मिलाजुला असर रहा. सुबह 7 से 8 बजे तक बंद का असर देखने को मिला. उसके बाद पुलिस ने बंद कराने निकले लोगों को हिरासत में ले लिया. लगभग 26 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया, जिनमें आधा दर्जन महिला कार्यकर्ता […]
इटखोरी : विपक्षी पार्टियों द्वारा गुरुवार को बुलाये गये बंद का इटखोरी में मिलाजुला असर रहा. सुबह 7 से 8 बजे तक बंद का असर देखने को मिला. उसके बाद पुलिस ने बंद कराने निकले लोगों को हिरासत में ले लिया. लगभग 26 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया, जिनमें आधा दर्जन महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं. बंद समर्थकों को थाना में रखा गया है. सुबह होते ही कांग्रेस, राजद,जेवीएम, जेएमएम व सीपीआइ के कार्यकर्ता इटखोरी चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण वाहनों की कतार लग गयी. विपक्षी दल के नेताओं ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार की आलोचना की. भूमि अधिग्रहण बिल को राज्य के साथ धोखा बताया. बंद कराने वालों में जेवीएम के बालगोविंद राम, सतीश सिंह, राजद के इंद्रदेव ठाकुर, रामभरोस यादव, कांग्रेस के जगदीश यादव, रामबृक्ष सिंह, जेएमएम के दिनेश पांडेय, सीपीआइ के महेंद्र पांडेय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




